शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5350 पर मजबूत सहारा : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

भारतीय शेयर बाजार कमजोर नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5420-5480 के बीच रह सकता है।
आने वाले समय में अगर निफ्टी 5420 के स्तर को तोड़ता है, तो इसको अगला सहारा 5350 के स्तर पर मिलेगा। अब मुझे निफ्टी में 5480 पर बाधा नजर आ रही है। मेरा कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी की वजह से घरेलू बाजार में दबाव बना हुआ है। 
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी ठीक नजर आ रहा है, जबकि अन्य सभी दबाव में दिख रहे हैं। निवेशकों के लिए अभी घरेलू बाजार से दूर रहने की रणनीति ठीक रहेगी। विजय चोपड़ा, हेड (पार्टनर नेटवर्क्स), फुलर्टन सिक्योरिटीज (Vijay Chopra, Head - Partner Networks, Fullerton Securities)
(शेयर मंथन, 19 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!