शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) के एबिट मार्जिन में मजबूत सुधार, होल्ड रेटिंग : आईडीबीआई कैपिटल

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) या टीसीएस (TCS) के तिमाही नतीजों पर जारी समीक्षा रिपोर्ट में ब्रोकिंग फर्म आईडीबीआई कैपिटल ने कहा है कि ये नतीजे उसके अनुमानों के मुताबिक रहे हैं।

ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक बीती तिमाही में टीसीएस की डॉलर आय उसके 1% तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि के अनुमान की तुलना में 1.3% की दर से बढ़ी। आमदनी में धीमी बढ़त के बावजूद टीसीएस का एबिट मार्जिन 100 बीपीएस या 1.0% अंक बढ़ कर 25% पर रहा, जबकि आईडीबीआई कैपिटल का अनुमान 24.6% का था। टीसीएस ने बीती तिमाही में 21.6 रुपये की प्रति शेयर आय (ईपीएस) दिखायी है, जिसे ब्रोकिंग फर्म ने अपने अनुमानों के मुताबिक माना है।
इन नतीजों के बाद आईडीबीआई कैपिटल का अनुमान है कि साल 2019-20 में टीसीएस की ईपीएस सालाना 3.3% बढ़ कर 86.70 रुपये रहेगी। वहीं अगले साल 2020-21 में यह 10.9% की वृद्धि के साथ 96.2 रुपये पर पहुँचेगी। ब्रोकिंग फर्म ने टीसीएस के शेयर भाव का अपना लक्ष्य 2,070 रुपये से बढ़ा कर 2,115 रुपये कर दिया है और इसके लिए होल्ड रेटिंग दी है, यानी इसमें अपना निवेश रखे रहने की सलाह दी है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख