शेयर मंथन में खोजें

क्या दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) का शेयर अभी खरीदना चाहिए : शर्मिला जोशी की सलाह

चंदन उमर, कानपुर : दिलीप बिल्डकॉन का लक्ष्य भाव क्या होगा? मैं इसे छह महीने के लिए रख सकता हूँ।

शर्मिला जोशी, बाजार विश्लेषक : मुझे लगता है कि दिलीप बिल्डकॉन का शेयर अगले छह महीनों में 382 रुपये के वर्तमान भाव से बढ़ कर लगभग 450 रुपये तक जा सकता है। कंपनी का शुद्ध नकद प्रवाह (नेट कैश फ्लो) सुधर रहा है। हाल ही में इसने एनएचएआई से एक अच्छे आकार का ठेका भी हासिल किया है।

पर मेरे विचार से कई अन्य क्षेत्र अभी ज्यादा आकर्षक हैं, जैसे आईटी, दवा (फार्मा) और कुछ चुनिंदा मिडकैप शेयर। अगर पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, जेनसार, सन फार्मा, ग्रैन्यूल्स इंडिया जैसे शेयरों को चुना जाये तो ज्यादा बेहतर प्रतिफल पाने की आशा रखी जा सकती है। अस्वीकरण (Disclaimer) : मेरा इन शेयरों में व्यक्गित निवेश हो सकता है या संभव है कि मैंने इनके बारे में सलाह दी हो। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2020)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख