शेयर मंथन में खोजें

SRF Ltd Latest News : होल्ड करें, हालात सुधरते ही स्टॉक में आयेगी तेजी

ओम नंदकुले, अकोला : मेरे पास एसआरएफ के 25 शेयर 2262 रुपये के भार पर हैं, लंबी अवधि का नजरिया है। मुझे इसे और खरीदना चाहिए, होल्ड करूँ या निकल जाऊँ?

Expert Sandeep Jain : तिमाही नतीजे आने के बाद इस स्टॉक में करेक्शन देखने को मिला है। लेकिन मुझे लगता है कि ये केमिकल क्षेत्र में बाजार की प्रमुख कंपनियों में से एक है। ये ऊँचे स्तर से काफी नीचे आ गया है और मुझे नहीं लगता है कि इसमें और गिरावट आने की आशंका है। कोविड के पहले और बाद में भी इस स्टॉक ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। मगर मौजूदा रैली में केमिकल क्षेत्र के सभी स्टॉक ठंडे रहे थे। लेकिन मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैसे ही चीजें सही होंगी इस स्टॉक में भी ऊपर की चाल आयेगी। इसलिए मुझे लगता है कि इसे होल्ड करना चाहिए।

(शेयर मंथन, 02 अगस्त 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख