शेयर मंथन में खोजें

Sansera Engineering Ltd Share Latest News : ट्रेडिंग और लंबी अवधि दोनों के लिहाज से उचित है स्टॉक

राहुल अवनि फैशन : सनसेरा इंजीनियरिंग के स्टॉक पर चार-पाँच साल के लिए नजरिया बतायें। फंडामेंटली ये स्टॉक कैसा लग रहा है?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक फंडामेंटल स्तर में मुझे कोई दिक्कत नहीं नजर आ रही है। इस कंपनी की सेक्टर में स्थिति भी ठीक-ठाक है और इसमें लंबी अवधि का निवेश और ट्रेडिंग दोनों किया जा सकता है। इस स्टॉक में अगर 800 रुपये का स्तर टूटा, तो फिर ये 700 रुपये के स्तर तक भी जा सकता है। इसमें लंबी अवधि के लिहाज से खरीदारी करने के लिए धीरे-धीरे और छोटे-छोटे टुकड़ों में करना उचित रहेगा। इसमें 820 रुपये के स्तर को स्टॉप लॉस की तरह चिह्नित किया जा सकता है।

(शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख