शेयर मंथन में खोजें

Bharat Electronics Ltd Share Latest News : एक साल में 40% तक जा सकते हैं स्टॉक के भाव

Expert Vikas Sethi : बीईएल का स्टॉक रक्षा क्षेत्र की दूसरी कंपनियों के मुकाबले अभी काफी धीमी चाल से चल रहा है। लेकिन इसमें काफी संभावनाएँ मुझे दिखती हैं, हर तरह के रक्षा उपकरणों के निर्माण में इस कंपनी का योगदान रहता है। इसके अलावा ये कंपनी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के निर्माण में भी संलग्न है।

मेरा अनुमान है कि देश में आम चुनाव के करीब आने पर इसके स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है। खरीदारी के लिहाज से मुझे मौजूदा स्तरों पर ये स्टॉक बहुत अच्छा लग रहा है और मेरा मानना है कि अगले एक साल में इस स्टॉक के भाव 200 रुपये से 225 रुपये के स्तर तक यानी तकरीबन 40% तक जा सकते हैं।

(शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख