शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में रोज ऊपर-नीचे का खेल कब तक चलेगा?

भारतीय शेयर बाजार इस समय बेहद अस्थिर दौर से गुजर रहा है। एक दिन बाजार तेजी के साथ खुलता है तो अगले ही दिन भारी बिकवाली देखने को मिलती है।

सेंस एंड सिंपलीसिटी सीईओ के सीईओ सुनील सुब्रमण्यम कहना है कि निवेशकों के लिए यह समझना मुश्किल हो गया है कि बाजार आखिर किस दिशा में जाना चाहता है। मौजूदा समय में बाजार को केवल निफ्टी या सेंसेक्स से नहीं समझा जा सकता, क्योंकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अलग तरह की गतिविधि देखने को मिल रही है। विदेशी निवेशक यानी FII अभी भी सतर्क हैं और बिकवाली का रुख बनाए हुए हैं, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DII लगातार अवसर देखकर खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा रिटेल ट्रेडर्स की बढ़ती भागीदारी ने भी बाजार में उतार-चढ़ाव को और बढ़ा दिया है। अब छोटी-छोटी खबरों पर तेज खरीदारी और बिकवाली देखने को मिल रही है। मुताबिक जब तक युद्ध, कच्चे तेल की कीमतें और ग्लोबल अनिश्चितता कम नहीं होती, तब तक बाजार में इसी तरह की तेज हलचल बनी रह सकती है। हालांकि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह समय धीरे-धीरे और चरणबद्ध तरीके से निवेश करने का माना जा रहा है।

(शेयर मंथन, 08 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख