शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक में निवेश का सही स्तर क्या है? एक्सपर्ट ने बताए अहम संकेत

केनरा बैंक को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह पीएसयू बैंकिंग सेक्टर के मजबूत दावेदारों में शामिल है, लेकिन मौजूदा स्तरों पर निवेश से पहले कुछ तकनीकी संकेतों का इंतजार करना बेहतर रहेगा।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि यदि शेयर 130–132 रुपये के ऊपर मजबूती से टिकता है तो नई तेजी की शुरुआत हो सकती है और इसके बाद 140–145 रुपये तक की चाल देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस स्तर पर भी वैल्यूएशन के कारण शेयर को रेजिस्टेंस मिलने की संभावना रहेगी। दूसरी ओर, यदि शेयर 110–115 रुपये के आसपास आता है तो यह लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अधिक सुरक्षित और आकर्षक स्तर माना जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि केनरा बैंक का दीर्घकालिक ग्रोथ स्टोरी अभी भी बरकरार है, लेकिन इसमें अच्छा रिटर्न पाने के लिए निवेशकों को सही कीमत पर खरीदारी के साथ धैर्य भी रखना होगा। साथ ही, वैल्यूएशन बढ़ने के बाद शेयर में लंबी अवधि तक कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है, इसलिए निवेशकों को तेज और लगातार रैली की बजाय चरणबद्ध बढ़त की उम्मीद रखनी चाहिए।


(शेयर मंथन, 17 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 
 
 
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख