बाजार में केवल बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में भी तेजी की संभावना बनी हुई है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि मिडकैप इंडेक्स के लिए 61,000 का स्तर बेहद अहम है। जब तक यह इसके नीचे नहीं फिसलता, तब तक दिवाली तक 10 से 15 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स के लिए 18,650 का स्तर महत्वपूर्ण माना गया है। यदि यह स्तर सुरक्षित रहता है तो इंडेक्स 20,000 के पार जाकर 23,000 तक का सफर तय कर सकता है। हालांकि विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह देते हैं कि तेजी के बावजूद जोखिम प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें और केवल मजबूत बुनियादी स्थिति वाली कंपनियों में चरणबद्ध निवेश करें।
(शेयर मंथन, 03 अगस्त 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)