शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक इकाई को मिले 5,704 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) के पानी और प्रदूषण उपचार विभाग को 5,704 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले हैं।

कंपनी को यह ठेके नर्मदा वैली डेवलपमेंट ऑथोरिटी (मध्य प्रदेश सरकार) से इंदिरा सागर परियोजना - पार्वती चरण 1 और 2 तथा कालीसिंध चरण 1 माइक्रो लिफ्ट सिंचाई योजनाओं के कार्यान्वयन लिए मिले हैं। कंपनी को प्राप्त हुए यह दोनों दुहराव कार्य हैं।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,343.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,347.05 रुपये पर खुलने के बाद 1,363.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। साढ़े 10 बजे के करीब कंपनी का शेयर 15.20 रुपये या 1.13% की वृद्धि के साथ 1,359.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख