शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) के शेयर में जोरदार उछाल

प्रमुख दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) के जनवरी-मार्च तिमाही नतीजे शानदार रहे, जिससे रिसर्च फर्मों सीएलएसए (CLSA) और मैक्वेरी (Macquarie) ने इसकी रेटिंग में सुधार किया है।

इस खबर से कंपनी के शेयर में आज 7% से ज्यादा की मजबूती आयी है। गौरतलब है कि चौथी तिमाही में 259 करोड़ रुपये के एकबारगी कर लाभ से कंपनी का मुनाफा साल दर साल आधार पर 6.94% की बढ़ोतरी के साथ 1,309 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका एबिटा 8.8% की बढ़त के साथ 1,683.50 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 245 आधार अंक बढ़ कर 24.1% रहा।
उधर बीएसई में सन फार्मास्युटिकल का शेयर 466.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 487.70 रुपये पर खुलने के बाद 504.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 34.95 रुपये या 7.49% की वृद्धि के साथ 501.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख