शेयर मंथन में खोजें

20% निचले सर्किट में पहुँचा मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) का शेयर

पेय उत्पाद कंपनी मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) का शेयर 20% गिर कर निचले सर्किट में पहुँच गया है।

मनपसंद बेवरेजेज के शेयर में कमजोरी कंपनी के ऑडिटर (डेलॉइट हैस्किंस ऐंड सेल्स) के इस्तीफे और 30 मई को होने वाली निदेशक समूह की बैठक के रद्द होने के कारण आयी है। 30 मई को कंपनी का निदेशक समूह वित्तीय नतीजों और लाभांश पर विचार करने जा रहा था। मनपसंद बेवरेजेज ने डेलॉइट हैस्किंस ऐंड सेल्स के इस्तीफे से मैसर्स मेहरा गोयल ऐंड कंपनी को ऑडिटर नियुक्त कर दिया है।
बीएसई में मनपसंद बेवरेजेज का शेयर 431.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 345.00 रुपये पर खुलने के बाद फौरन ही 344.80 रुपये के निचले सर्किट पर पहुँच गया। सवा 12 बजे के करीब भी कंपनी का शेयर 86.20 रुपये या 20% की गिरावट के साथ 344.80 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख