शेयर मंथन में खोजें

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) ने किये डिबेंचर आवंटित, शेयर उछला

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन किया है।

कंपनी की निदेशक समिति ने 25 मई को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले 990 डिबेंचर आवंटित करने की मंजूरी दी। बता दें कि आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन सतह परिवहन (राजमार्ग, फ्लाईओवर, पुल और सड़कों) से संबंधित परियोजनाओं का विकास और कार्यान्वयन करती है।
उधर कंपनी का शेयर आज सुबह से मजबूत स्थिति में है। बीएसई में आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन का शेयर 53.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 54.00 रुपये पर खुला। सत्र के बीच में सवा 11 बजे के करीब यह 56.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 3.00 रुपये या 5.65% की मजबूती के साथ 56.10 रुपये पर ही कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख