शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) के मुनाफे में 40.7% की जबरदस्त वृद्धि

सरकारी विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी (NTPC) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 40.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 2,079.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में एनटीपीसी ने 2,926 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 20,416.6 करोड़ रुपये से 13.1% बढ़ कर 23,100.2 करोड़ रुपये रही। वहीं कंपनी का एबिटा 8.2% की बढ़त के साथ 5,911 करोड़ रुपये रहा, मगर एबिटा मार्जिन 117 आधार अंक गिर कर 25.6% रह गया।
कंपनी के विभिन्न कारोबारी आयामों पर नजर डालें तो इसकी स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता 5.9% अधिक 53,651 मेगावाट (एनटीपीसी समूह स्तर), कारोबारी उत्पादन 7.7% की बढ़त के साथ 6,852.9 करोड़ इकाई और कोयला संयंत्रों के लिए एनटीपीसी समूह की संयंत्र भार क्षमता (पीएलएफ) जनवरी-मार्च तिमाही में 218 आधार अंक घट कर 79% तथा वित्त वर्ष 2017-18 में 69 आधार अंक गिर कर 77.9% रही।
उधर बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 165.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 166.00 रुपये पर खुला। तिमाही नतीजों की घोषणा के साथ ही यह 169.60 रुपये के ऊपरी स्तर उछला। इसके बाद करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 2.40 रुपये या 1.45% की मजबूती के साथ 167.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख