शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने किया आधार दर और बेंचमार्क मूल ऋण दर में इजाफा

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपनी मौजूदा आधार दर (Base Rate) और बेंचमार्क मूल ऋण दर (Benchmark Prime Lending Rate) या बीपीएलआर में बढ़ोतरी की है।

पीएसयू बैंक ने आधार दर 9.15% से 10 आधार अंक बढ़ा कर 9.25% और बीपीएलआर 13.45% से 13.55% कर दी है। बैंक की नयी दरें 01 जुलाई से प्रभाव में आयेंगी।
दूसरी तरफ बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर आज 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला। बीएसई में बैंक का शेयर 113.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 113.75 रुपये पर खुला और सत्र के अंतिम हिस्से में 112.30 रुपये के 52 हफ्तों के न्यूनतम भाव तक गिरा। अंत में बैंक ऑफ बड़ौदा 0.30 रुपये या 0.27% की कमजोरी के साथ 112.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)






Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख