शेयर मंथन में खोजें

लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) ने बढ़ायी एमसीएलआर

लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में 20 आधार अंकों तक की वृद्धि की है।

बैंक की एमसीएलआर ओवर्नाइट के लिए 8.85% के मुकाबले 9.05%, 1 महीने के लिए 8.95% से बढ़ कर 9.10%, 3 महीनों के लिए 9.10% के मुकाबले 9.20%, 6 महीनों के लिए 9.30% की तुलना में 9.40% होगी। बैंक ने 1 साल के लिए एमसीएलआर 9.70% ही बरकरार रखी है। बैंक की नयी एमसीएलआर 01 जुलाई से प्रभाव में आयेंगी।
उधर बीएसई में लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर 105.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 103.50 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 106.00 रुपये और निचला स्तर 101.10 रुपये रहा है। अंत में बैंक का शेयर 0.25 रुपये या 0.24% की कमजोरी के साथ 105.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख