शेयर मंथन में खोजें

एलआईसी (LIC) को मिली आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने एलआईसी (LIC) को आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है।

एलआईसी की वर्तमान में आईडीबीआई बैंक में 8% हिस्सेदारी है, जो कि अतिरिक्त खरीदारी के बाद 51% हो जायेगी। हाल ही में खबर आयी थी कि सरकार बैंक में अपनी हिस्सेदारी एलआईसी को बेच सकती है। खबर है कि एलआईसी को 43% शेयरधारिता के लिए 10,500 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक का शेयर 5.00 रुपये या 10.02% की बढ़त के साथ 54.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 89.80 रुपये और निचला स्तर 49.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख