शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

टाटा मोटर्स - कंपनी की कुल घरेलू जून बिक्री 54% बढ़ कर 56,773 इकाई रही।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - महिंद्रा की कुल जून बिक्री 26% अधिक 45,155 इकाई रही।
आयशर मोटर्स - आयशर की कुल जून वीईसीवी बिक्री 63% की वृद्धि के साथ 6,390 इकाई रही।
मारुति सुजुकी - साल दर साल आधार पर मारुति की जून बिक्री 36.3% बढ़ोतरी के साथ 1.44 इकाई रही।
मनप्पुरम फाइनेंस - कंपनी ने 199.5 करोड़ रुपये के डिबेंचरों के आवंटन को मंजूरी दी।
थर्मेक्स - कंपनी को 340 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अमेरिकी कंपनी रेडिसिस को खरीदने के लिए करार किया है।
भारत फाइनेंशियल - चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने दूसरा प्रतिभूतिकरण सौदा पूरा किया।
एचडीएफसी बैंक - इस समय विदेश में शाखाएं बढ़ाने की योजना से किया इंकार।
आईडीबीआई बैंक - आईएआरडीएआई ने ने एलआईसी द्वारा निवेश को हरी झंडी दिखायी।
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स - बैंक ने आधार दर 9.45% से बढ़ा कर 9.50% की।
एमओआईएल - मैंगनीज अयस्क और अन्य उत्पादों के विभिन्न ग्रेड की कीमतें बदलीं।
कैडिला हेल्थकेयर - जायडल कैडिला को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख