शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) करेगी ब्लॉकचेन केंद्र की स्थापना

सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) हैदराबाद में स्थित अपनी अनुसंधान एवं विकास इकाई मैकर्स लैब (Makers Lab) में ब्लॉकचेन केंद्र स्थापित करेगी।

ब्लॉक्चेन केंद्र के जरिये इस उभरते हुए क्षेत्र में सह-नवाचार की सुविधा के साथ ही और वैश्विक स्तर पर व्यापारों के उपभोक्ताओं के लिए उद्यम-ग्रेड समाधान विकसित किया जायेगा। इस क्षेत्र में योग्यता प्रदान करने के लिए कंपनी ने टेक महिंद्रा ब्लॉकग्रीक्स प्रोग्राम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के पहले चरण में 20 अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग दी जायेगी।
उधर बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर मजबूत शुरुआत के बाद कमजोर हुआ है। 653.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में यह 660.00 रुपये पर खुला और 11 बजे के करीब 646.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। तब से सीमित दायरे में है। करीब सवा बजे टेक महिंद्रा के शेयरों में 3.05 रुपये या 0.47% की कमजोरी के साथ 650.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख