शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने बढ़ायी एमसीएलआर (MCLR)

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 5 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी कर दी है।

बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 7.95% से बढ़ा कर 8.00%, एक महीने के लिए 8.00% से 8.05% और तीन महीनों के लिए 8.10% से 8.15% एमसीएलआर कर दी। इसके अलावा बैंक की एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 8.30% की तुलना में 8.35% और एक साल की अवधि के लिए 8.45% के मुकाबले 8.50% होगी। बैंक की ये नयी दरें 07 जुलाई से प्रभाव में आयेंगी।
एमसीएलआर वह दर होती है जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर के बढ़ने का मतलब है कि होम, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
उधर बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 113.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 113.25 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका शिखर 114.70 रुपये और निचला स्तर 112.75 रुपये रहा। अंत में बैंक का शेयर 0.20 रुपये या 0.18% की गिरावट के साथ 113.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख