शेयर मंथन में खोजें

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने किया एफसीएनआर (बैंकिंग) सावधि जमा दरों में संशोधन

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने तत्काल प्रभाव से एफसीएनआर (विदेशी मुद्रा अनिवासी) (बैंकिंग) सावधि जमा दरों में संशोधन किया है।

बैंक ने एक से दो साल तक के लिए जमा (डॉलर में) पर 3.51% से बढ़ा कर 3.59%, दो से तीन साल के लिए 3.70% के मुकाबले 3.77%, तीन से चार साल के लिए 3.82% से 3.89%, चार से पाँच वर्ष के लिए 3.84% से बढ़ा कर 3.92% और केवल पाँच साल तक के 3.86% की तुलना में 3.93% एफसीएनआर कर दी है।
इसके बाद बैंक के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर 337.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 338.05 रुपये पर खुला। हल्की मजबूती के बाद सवा 12 बजे के आस-पास इसमें एक तीखी उछाल दर्ज की गयी, जिससे यह 348.20 रुपये तक चढ़ा। करीब सवा 1 बजे बैंक के शेयरों में 7.85 रुपये या 2.32% की तेजी के साथ 345.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख