शेयर मंथन में खोजें

टाटा ग्लोबल बेवरेजेज (Tata Global Beverages) बेचेगी घाटे में चल रही इकाइयों में हिस्सा

खबरों के अनुसार टाटा ग्लोबल बेवरेजेज (Tata Global Beverages) अपनी घाटे में चल रही सहायक कंपनियों में हिस्सेदारी बेचेगी।

साथ ही यह लाभदायक इकाइयों पर ध्यान देगी, जिनका विस्तार किया जा सकता है। इसके अलावा टाटा ग्लोबल बेवरेजेज का बोर्ड खाद्य और पेय उत्पाद व्यापारों के विलय पर भी विचार कर सकता है। खबर है कि टाटा कॉफी (Tata Coffee) का टाटा ग्लोबल के साथ विलय भी संभव है।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा ग्लोबल बेवरेजेज का शेयर 271.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 270.50 रुपये पर खुला। टाटा ग्लोबल के शेयर में आज उठापटक चल रही है। 266.05 रुपये का निचला स्तर छू कर करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयरों में 3.15 रुपये या 1.16% की कमजोरी के साथ 268.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख