शेयर मंथन में खोजें

पराग मिल्क (Parag Milk) ने मिलाया स्वीडन की कोलोप्लस एबी (ColoPlus AB) से हाथ

पराग मिल्क (Parag Milk) ने स्वीडन की कोलोप्लस एबी (ColoPlus AB) के साथ साझेदारी की है।

पराग मिल्क ने यह करार भारत में नवदुग्ध (Colostrum) से तैयार एक खाद्य उत्पाद पेश करने के लिए किया है। कोलोप्लस एबी नवदुग्ध आधारित उपचारात्मक उत्पाद बनाती है।
दोनों कंपनियों के बीच हुए समझौते के तहत पराग मिल्क, कोलोप्लस एबी से तकनीक का पेटेंट खरीद कर नवदुग्ध आधारित उपचारात्मक उत्पाद गो कोलो (Go Colo) का उत्पादन करेगी। इससे पराग मिल्क के पोर्टफोलियो में मूल्यवर्धित डेयरी उत्पाद जुड़ेंगे।
दूसरी तरफ इस खबर का पराग मिल्क के शेयर पर अच्छा असर पड़ा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 300.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 300.50 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 313.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयरों में 10.05 रुपये या 3.35% की तेजी के साथ 310.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख