शेयर मंथन में खोजें

एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) को एनएचएआई (NHAI) से मिला ठेका

एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) को एनएचएआई (NHAI) से 105.03 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह ठेका एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने तमिलनाडु में एनएट-45 पर पारानुर फी प्लाजा पर एक साल के लिए टोल वसूलने के लिए दिया है। कार्य की रकम का भुगतान एनएचएआई द्वारा एमईपी इन्फ्रा को साप्ताहिक आधार पर किया जायेगा।
दूसरी तरफ इस खबर से एमईपी इन्फ्रा के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में कंपनी का शेयर 62.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 63.60 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 64.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयरों में 0.95 रुपये या 1.51% की बढ़ोतरी के साथ 63.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख