शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) की सहायक कंपनी ने किया विशेष लाइसेंसिंग करार

दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) की सहायक कंपनी ग्लेनमार्क स्पेशियलिटी (Glenmark Specialty) ने विशेष लाइसेंसिंग करार किया है।

ग्लेनमार्क स्पेशियलिटी ने यह समझौता ऑस्ट्रेलिया में स्थित विशिष्ट जैव-प्रौद्योगिकी कंपनी सीएसएल (CSL) की इकाई सेकिरुस (Seqirus) के साथ किया है। करार के अनुसार ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड में नाक के लिए तैयार किये गये स्प्रे रयाल्ट्रिस (Ryaltris) की बिक्री की जायेगी। इस स्प्रे का इस्तेमाल न्यूनतम 12 वर्ष के मरीजों में मौसमी एलर्जिक जुकाम के उपचार के लिए किया जाता है।
दूसरी ओर बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 581.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 583.30 रुपये पर खुला और शुरू में ही 590.80 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर नीचे गिरता रहा। अंत में यह 0.65 रुपये या 0.11% की हल्की मजबूती के साथ 582.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख