शेयर मंथन में खोजें

बर्जर पेंट्स (Berger Paints) करेगी जापानी कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम की स्थापना

बर्जर पेंट्स (Berger Paints) ने जापान की रॉक पेंट (Rock Paint) के साथ साझेदारी की है।

दोनों कंपनियों के बीच हुए समझौते के तहत भारत में बर्जर रॉक पेंट (Berger Rock Paint) नामक संयुक्त कंपनी स्थापित की जायेगी, जो भारत तथा नेपाल में बेहतर वाहन पेंट का उत्पादन तथा बिकवाली करेगी। गौरतलब है कि संयुक्त उद्यम कंपनी में बर्जर पेंट्स की 51% और रॉक पेंट की 49% हिस्सेदारी होगी।
बीएसई में बर्जर पेंट्स का शेयर 289.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 295.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 297.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 6.65 रुपये या 2.30% की मजबूती के साथ 296.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख