शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने घटायी एमसीएलआर, शेयर कमजोर

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने एमसीएलआर में 15 आधार अंकों तक कटौती की है।

बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 8.30% से घटा कर 8.20%, एक महीने के लिए 8.35% से घटा कर 8.25%, तीन महीनों के लिए 8.45% से घटा कर 8.30% एमसीएलआर कर दी है। इसके अलावा बैंक ने 6 महीनों के लिए 8.55% और एक साल की अवधि के लिए 8.75% एमसीएलआर बरकरार रखी है। एमसीएलआर वह दर होती है जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता।
उधर बीएसई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर 12.39 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 12.41 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 12.55 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। करीब 12.05 बजे बैंक का शेयर 0.04 रुपये या 0.32% की कमजोरी के साथ 12.35 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख