शेयर मंथन में खोजें

आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) ने शुरू किया नया मल्टीप्लेक्स

आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) ने नये मल्टीप्लेक्स सिनेमा थियेटर का शुभारंभ किया है।

कंपनी को आंध्र प्रदेश के ललिता नगर में पट्टे आधार पर मिले 5 स्क्रीनों वाले इस मल्टीप्लेक्स की क्षमता 915 सीटों की है। इस नये मल्टीप्लेक्स के परिचालन के साथ कंपनी आयनॉक्स 127 मल्टीप्लेक्स, 509 स्क्रीन और कुल 1,24,941 सीटों के बैठने की क्षमता के साथ अब 64 शहरों में उपस्थित है।
उधर बीएसई में आयनॉक्स लीजर का शेयर 256.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 260.00 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 253.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 12.50 बजे कंपनी का शेयर 1.15 रुपये या 0.45% की कमजोरी के साथ 255.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख