शेयर मंथन में खोजें

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने बढ़ायी एमसीएलआर

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की वृद्धि की है।

बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 8.00% से बढ़ा कर 8.10%, एक महीने के लिए 8.05% से बढ़ा कर 8.15%, तीन महीने के लिए 8.10% से 8.20%, 6 महीनों के लिए 8.30% से 8.40% और 1 साल के लिए 8.55% से 8.65% एमसीएलआर कर दी है। हालाँकि सिंडिकेट बैंक ने आधार दर को 9.50% और बेंचमार्क मुख्य ऋण दर (बीपीएलआर) को 13.85% ही बरकरार रखा है। बैंक की नयी दरें 10 जुलाई से प्रभाव में आयेंगी।
उधर बीएसई में सिंडिकेट बैंक का शेयर शुक्रवार के 40.65 रुपये के बंद भाव की तुलना में 41.00 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 42.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 1.15 रुपये या 2.83% की बढ़ोतरी के साथ 41.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख