शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एचसीएल टेक, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, पीएनसी इन्फ्राटेक और ल्युपिन

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एचसीएल टेक, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, पीएनसी इन्फ्राटेक और ल्युपिन शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - टीसीएस, इंडसइंड बैंक और प्रकाश इंडस्ट्रीज
एचसीएल टेक - कंपनी 12 जुलाई को शेयरों की वापस खरीद के मामले पर विचार करेगी।
बजाज हिंदुस्तान शुगर - 04 अगस्त को कंपनी के ईजीएम में ललितपुर पावर जनरेशन की बिकवाली पर विचार किया जायेगा।
डिश टीवी - पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 11.7 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले कंपनी को इस बार 27.9 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
एलऐंडटी इन्फोटेक - कंपनी ने 3.52 लाख शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी।
एस्ट्रल पॉली - रेक्स पॉलीएक्सट्रुशन में 51% हिस्सेदारी खरीदने को दिखायी हरी झंडी।
एसआरएफ - थाइलैंड में पॉलीस्टर फिल्म और रेसिन संयंत्र स्थापित करने का ऐलान।
श्री रेणुका शुगर्स - ब्राजीली इकाई के लेनदारों ने नयी वसूली योजना को दी मंजूरी।
पीपीएपी ऑटोमोटिव्स - कंपनी ने गुजरात में स्थित नये संयंत्र का संचालन शुरू किया।
पीएनसी इन्फ्राटेक - पीएनसी इन्फ्राटेक को 2,520 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले।
नेटवर्क 18 - नेटवर्क 18 ने राहुल जोशी को कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया।
ल्युपिन - ल्युपिन को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख