शेयर मंथन में खोजें

अनुमान से कम रहा डिश टीवी (Dish TV) का तिमाही मुनाफा

डीटीएच (DTH) सेवा प्रदाता चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में डिश टीवी (Dish TV) का मुनाफा जानकारों के अनुमान से कम रहा।

बढ़ी कीमतें और हाई-डेफिनिशन चैनलों के दर्शकों की संख्या में इजाफे के बावजूद तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 77% घट कर 27.9 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में हुए 11.7 करोड़ रुपये के घाटे के लिहाज से इसके नतीजे अच्छे रहे।
वहीं तिमाही आधार पर डिश टीवी का इंडिया की आमदनी 8% बढ़ कर 1,655.6 करोड़ रुपये, कारोबारी मुनाफा (Operating Profit) 39% अधिक 556.7 करोड़ रुपये और मार्जिन 26.1% के मुकाबले 33.6% रहा। इसके अलावा कंपनी की सब्सक्रिप्शन आमदनी 8.1% की बढ़ोतरी के साथ 1,489 करोड़ रुपये और प्रति उपभोक्ता औसत आमदनी (एआरपीयू) 201 रुपये से बढ़ कर 214 रुपये हो गयी।
बीएसई में कंपनी का शेयर 73.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 73.85 रुपये पर खुल कर 74.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। सवा 12 बजे के करीब डिश टीवी के शेयरों में 0.35 रुपये या 0.48% की मजबूती के साथ 73.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख