शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला अमेरिकी बाजार से सबसे बड़े ठेका

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को अमेरिकी ट्रक और ट्रेलर कलपुर्जे बाजार से अब तक का सबसे बड़ा निर्यात ठेका प्राप्त हुआ है।

प्राप्त ठेके के तहत कंपनी को 5 महीनों में 1,10,000 ट्रक के स्टील पहियों की आपूर्ति करनी है, जो कि चेन्नई स्थित संयंत्र से की जायेगी। स्टील स्ट्रिप्स को इस ठेके से करीब 34.40 करोड़ रुपये की आमदनी होगी।
इस खबर का स्टील स्ट्रिप्स के शेयर पर काफी अच्छा असर देखने को मिला है। बीएसई में कंपनी का शेयर 1,257.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,283.00 रुपये पर खुल कर 1,310 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। पौने 12 बजे के करीब स्टील स्ट्रिप्स के शेयरों में 43.15 रुपये या 3.43% की मजबूती के साथ 1,300.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख