शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मिला ठेका

नवरत्न पीएसयू कंपनी एनबीसीसी (NBCC) को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) या सीबीएसई से 150 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

प्राप्त कार्य के तहत एनबीसीसी को द्वारका, नयी दिल्ली में सीबीएसई एकीकृत दफ्तर बिल्डिंग का निर्माण करना है। 3 एकड़ में फैली प्रस्तावित इमारत पूरी तरह से अत्याधुनिक संरचना से लैस होगी। बहुमंजिला इमारत में बेसमेंट पार्किंग और ऑडिटोरियम भी होगा।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को एनबीसीसी के शेयर में कमजोरी आयी। कल यह शेयर 1.60 रुपये या 2.07% की कमजोरी के साथ 75.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 145.88 रुपये और निचला स्तर 60.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख