शेयर मंथन में खोजें

इंडिया सीमेंट्स (India Cements) के मुनाफे और आमदनी में गिरावट

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में इंडिया सीमेंट्स (India Cements) के मुनाफे और आमदनी में गिरावट आयी है।

पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून में 26.44 करोड़ रुपये के मुकाबले इंडिया सीमेंट्स का मुनाफा 20.46% घट कर 21.03 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान इंडिया सीमेंट्स की शुद्ध आमदनी भी 1,461.57 करोड़ रुपये के मुकाबले 7.41% घट कर 1,360.65 करोड़ रुपये रह गयी।
अप्रैल-जून में तिमाही में सालाना आधार पर ही इंडिया सीमेंट्स का एबिटा भी 185.50 करोड़ रुपये की तुलना में 15% की गिरावट के साथ 155.90 करोड़ रुपये का रहा। वहीं कंपनी के कुल व्यय 1,426.32 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.08% की गिरावट के साथ 1,339.48 करोड़ रुपये के रह गये।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को इंडिया सीमेंट्स के शेयर में कमजोरी दर्ज की गयी। कल इंडिया सीमेंट्स का शेयर 2.70 रुपये या 2.26% की कमजोरी के साथ 116.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 205.90 रुपये और निचला स्तर 97.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख