शेयर मंथन में खोजें

मुख्य वित्तीय अधिकारी के इस्तीफे से इन्फोसिस (Infosys) के शेयर में गिरावट

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) के शेयर भाव में करीब 3% की गिरावट आयी है।

शनिवार को इन्फोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) एमडी रंगनाथ (M.D. Ranganath) का इस्तीफा कंपनी के निदेशक मंडल ने स्वीकार कर लिया था। इसी खबर का आज कंपनी के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा है। बता दें कि रंगनाथ अपने पद पर 16 नवंबर तक बने रहेंगे। इन्फोसिस एमडी रंगनाथ की जगह नये सीएफओ की तत्काल खोज शुरू करेगी। रंगनाथ को देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी में 2015 में नियुक्त किया गया था। उनका इन्फोसिस में कुल कार्यकाल 18 वर्षों का रहा।
बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 1,431.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,388.70 रुपये पर खुल कर 1,373.55 रुपये के निचले भाव तक फिसला। दोपहर 2.35 बजे के करीब इन्फोसिस के शेयरों में 41.35 रुपये या 2.89% की कमजोरी के साथ 1,390.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख