शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) के शेयर ने आज 52 हफ्तों का शिखर छुआ है।

बीएसई में गोदरेज कंज्यूमर का शेयर 1,343.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,354.95 रुपये पर खुल कर 1,405.60 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जो पिछले 52 सप्ताहों में इसका सर्वाधिक भाव है। सवा 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 52.75 रुपये या 3.93% की बढ़ोतरी के साथ 1,395.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।
बीएसई के साथ ही गोदरेज कंज्यूमर के शेयर ने एनएसई पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले एक साल में जहाँ निफ्टी ने 18.49% की बढ़त हासिल की है, वहीं गोदरेज कंज्यूमर के शेयर में 53% की मजबूती आयी है। गोदरेज कंज्यूमर की पिछले एक साल की वृद्धि निफ्टी एफएमसीजी सूचकांक से दोगुनी है, जो 12 महीनों के दौरान 26.56% ऊपर चढ़ा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख