शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) को मिला 256 करोड़ रुपये का ठेका

इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) को 256.19 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह ठेका तमिलनाडु जल आपूर्ति और ड्रेनेज बोर्ड, कोयंबटूर से मिला है। कार्य के तहत इंडियन ह्यूम पाइप को संयुक्त जल आपूर्ति योजना, नमक्कल और सलेम जिले के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में पहुँचानी है। ठेके की कार्यावधि 24 महीने और रखरखाव अवधि 5 साल है। ठेका मिलने से आज इंडियन ह्यूम पाइप के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली।
बीएसई में इंडियन ह्यूम पाइप का शेयर 274.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 277.35 रुपये पर खुल कर 291.45 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में यह कंपनी का शेयर 12.65 रुपये या 4.61% की बढ़ोतरी के साथ 287 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख