शेयर मंथन में खोजें

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने विभिन्न कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत ऑप्शनों का इस्तेमाल करने वाले कर्मियों को 10 रुपये प्रति वाले 1,79,195 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं। भारत फाइनेंशियल द्वारा आज आवंटित किये गये शेयर कंपनी के मौजूदा शेयरों के समरूप होंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर 1,217.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,214.00 रुपये पर खुल कर शुरू में ही 1,220.75 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जबकि सत्र के आखरी मिनटों में 1,211.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में कंपनी का शेयर 3.95 रुपये या 0.32% की हल्की कमजोरी के साथ 1,213.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख