शेयर मंथन में खोजें

अमेरिका में मंदी के हालात, शेयर बाजार गिरा तो कौन से सेक्टर के स्टॉक्स सबसे जयदा पिटेंगे?

Expert Shomesh Kumar: अमेरिका में अगर मंदी आती है तो इससे प्रभावित क्षेत्रों के बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है, क्योंकि अभी उस तरह के आँकड़े उपलब्ध नहीं होंगे। लेकिन ये मान लिया जाये कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी आती है और बाजार की स्थिति खराब होती है, तो कोई क्षेत्र इसकी चपेट में आने से अछूता नहीं रहेगा।

इस सबके बीच सुरक्षात्मक शेयरों में आवंटन अधिक होगा। मेरे हिसाब से इसमें एफएमसीजी, फार्मा और आईटी क्षेत्र के स्टॉक में आवंटन बढ़ेगा। वहीं कैपिटल गुड्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि स्टॉक में खतरा हो सकता है। पीएसयू, रक्षा क्षेत्र और रेलवे के स्टॉक काफी ज्यादा मूल्यांकन पर चल रहे हैं, इसलिए इनमें सामान्यतौर से भी बड़ा करेक्शन आना चाहिए।

youtube}yPNHVM6MNAE|autoplay|mute{/youtube}

(शेयर मंथन, 08 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख