शेयर मंथन में खोजें

Gold Price Today: Global Market में चढ़े गोल्ड के दाम, भारत में महंगा हुआ सोना, क्यों?

Expert Shomesh Kumar: मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव को 2 अगस्त के ताजा उच्च स्तर पर रुक जाना चाहिए। हमने इसके लिए 2250 से 2500 डॉलर का दायरा निर्धारित करके रखा था। अभी ये इस दायरे की ऊपरी सीमा के आसपास चल रहा है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था की खराब खबर के चलते सोने के भाव में जो तेजी आनी चाहिए थी, वो अब आ चुकी है।

इस खबर में आगे जो भी होगा, उसके हिसाब से सोने के भाव चलेंगे। लेकिन फिलहाल इसकी स्थिति ऊपर बताये दायरे में रहने की है और इसके ऊपर या नीचे जाने पर ही कोई कदम उठाया जा सकता है। ये केंद्र सरकारों के सतर्क रुख लेने का संकेत होगा।

youtube}6KmqlXs6tVo|autoplay|mute{/youtube}

(शेयर मंथन, 08 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख