शेयर मंथन में खोजें

गिफ्ट निफ्टी में तेजी, Sensex-Nifty में बढ़त के साथ कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (15 अप्रैल) को बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 18.00 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.08% के अंतर के साथ 22,467.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (12 अप्रैल) को भारतीय शेयर बाजार तीव्र गिरावट के साथ खुले थे। पूरे सत्र के दौरान दोनों सूचकांक में बिकवाली हावी रही और बाजार लाल निशान में बने रहे। दोपहर 12 बजे के आसपास बाजार में बिकवाली का दबाव और बढ़ गया और सूचकांक दिन के निचले स्तर के आसपास 1% से कुछ अधिक गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में 234.40 अंकों की गिरावट आयी और यह 1.03% के नुकसान के साथ 22,519.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 793.25 अंक टूट कर 74,244.90 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें भी 1.06% की सुस्ती दर्ज की गयी।

एशिया के प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 407.58 अंकों की गिरावट है और ये 1.03% नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 88.87 अंकों का नुकसान है और ये 0.53% टूट कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 31.74 अंकों की नरमी है और ये 1.18% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 41.30 अंकों की तेजी है और ये 1.37% की बढ़त के साथ 3060.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (12 अप्रैल) को कारोबार में मिलजुला रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 71.78 अंकों की उछाल आयी और यह 0.91% की तेजी के साथ 7,995.28 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 12.91 अंकों का नुकसान देखने को मिला और ये 8,010.83 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 24.16 अंक टूट गया और 0.13% की गिरावट के साथ 17,930.32 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (12 अप्रैल) को तकरीबन 1.50% के आसपास की गिरावट देखने को मिली थी। डॉव जोंस में 475.84 अंकों की नरमी आयी और यह 1.24% के नुकसान के साथ 37,983.24 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 1.62% या 267.10 अंकों की गिरावट देखने को मिली और यह 16,175.09 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 75.65 अंक या 1.46% टूट कर 5,123.41 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"