शेयर मंथन में खोजें

अगले 7-9 साल तक बड़ी तेजी का दौर

सुनील मिंगलानी

एमडी, स्किलट्रैक कंसल्‍टेंसी

मैं पहले भी आपसे कह चुका हूँ कि भारत समेत कई उभरते (इमर्जिंग) बाजार एक नयी बड़ी तेजी (बुल फेज) में प्रवेश कर चुके हैं, जो आने वाले 7-9 साल तक चलने की संभावना है। इस दौरान अमेरिकी बाजारों में एक बड़ी मंदी की शुरुआत भी हम देख सकते हैं, जो डॉलर में कमजोरी और अन्य वजहों से आ सकती है।

अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों को छोड़ कर बाकी विश्व के ज्यादातर बाजारों में यह तेजी रह सकती है, जिनमें प्रमुख रूप से जापान, ब्राजील, पूर्वी एशिया के कुछ देश और दक्षिण पूर्व एशिया में भारत जैसे बाजार गिने जा सकते हैं। अगर विश्व में कोई बड़ी गड़बड़ न हुई तो भारत की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के स्वर्णिम युग के दर्शन हम आने वाले 5-7 सालों में कर सकते हैं।

सुदृढ़ घरेलू अर्थव्‍यवस्‍था का भारतीय बाजार पर सकारात्‍मक प्रभाव देखने को मिलेगा, जबकि विकसित बाजारों में अनिश्चितता का नकारात्‍मक असर हो सकता है। भारतीय बाजार का प्रदर्शन अगले एक साल में वैश्‍विक बाजारों के मुकाबले तेज रहेगा।

भारत की जीडीपी विकास दर अगले छह महीने में भारतीय बाजार के लिए सबसे अहम कारक रहेगी। रिजर्व बैंक 2024 में किसी समय ब्‍याज दरें घटाना शुरू कर सकता है। कुल मिला कर मेरा मानना है कि भारत की अर्थव्‍यवस्था और शेयर बाजार आने वाले 5-7 साल में नयी ऊँचाइयों पर पहुँच सकते हैं।

सेंसेक्स और निफ्टी के लक्ष्यों को देखें तो छह महीने की अवधि में सेंसेक्स 72,000 और निफ्टी 22,000 के आस-पास पहुँच सकते हैं। अभी साल भर के लिए भी यही लक्ष्य दिख रहे हैं।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख