शेयर मंथन में खोजें

कामधेनु, वी-गार्ड, ऐप्टेक, जय भारत मारुति, अवंति फीड्स और गोदरेज कंज्यूमर पर विवेक के. नेगी की सलाह

मैंने कामधेनु (Kamdhenu) के 210 शेयर 96.85 रुपये, वी-गार्ड (V-Guard) के 120 शेयर 186 रुपये, ऐप्टेक (Aptech) के 150 शेयर 207.67 रुपये, जय भारत मारुति (Jai Bharat Maruti) के 50 शेयर 400.50 रुपये, अवंति फीड्स (Avanti Feeds) के 15 शेयर 1,614 रुपये और गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) के 23 शेयर 1,058 रुपये पर लंबी अवधि के लिए खरीदे हैं। क्या इन शेयरों को लंबी अवधि (3-5 वर्ष) के लिए रखना अच्छा रहेगा?
- योगेश सरोया

विवेक नेगी की सलाह :

कामधेनु (खरीद भाव 96.85 रुपये) : ईपीएस, लाभांश और व्यापार के मामले में मजबूत बुनियादी चीजों के आधार पर धातु क्षेत्र का यह शेयर बहुत शानदार है। मूल्यांकन मध्यम होने के साथ ही इसने शेयर बाजार में स्थिर प्रदर्शन किया है। दूसरे मुझे विश्वास है कि जब तक सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दे रही है, तब तक धातु शेयर बाजार में तेजी का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। ऐसे में आप इसे अगले 18 महीनों में 175 रुपये के लक्ष्य के साथ रखें।

वी-गार्ड (खरीद भाव 186 रुपये) : मजबूत आधार होने के बावजूद इस शेयर का मूल्यांकन बहुत महँगा है। इसका भाव अभी 55 पीई पर और बुक वैल्यू के 11 गुणा से अधिक पर है, लिहाजा इस शेयर से दूर रहना बेहतर है। मुझे लगता है कि इस शेयर में मजबूती सीमित रहेगी, इसलिए इसमें बिकवाली करना बेहतर विकल्प है।
ऐप्टेक (खरीद भाव 207.67 रुपये) : इस समय आईटी क्षेत्र मुश्किल दौर से गुजर रहा है, ऐसे में ऐप्टेक की राह भी आसान नहीं है। हालाँकि लंबी अवधि में आईटी और इसके सहयोगी क्षेत्रों में वृद्धि जारी रहेगी। इस शेयर में बुनियादी मजबूत है, लाभांश के भुगतान का शानदार रिकॉर्ड है और इसका मूल्यांकन भी उचित सीमा के अंदर है। ऐसे में यह धीमी गति से ऊपर चढ़ने वाला शेयर हो सकता है, लेकिन हल्के निवेश के साथ इसमें बने रहें।
जय भारत मारुति (खरीद भाव 400.50 रुपये) : मेरे हिसाब से ऑटो के सहायक क्षेत्र बेहतर स्थिति में हैं। गुणात्मक मापदंडों पर जय भारत मारुति की बुनियाद सकारात्मक होने के अलावा यह सभी प्रमुख ऑटोमोबाइल उत्पादकों को आपूर्ति करती है। हालाँकि यह क्षेत्र अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाला है, फिर भी इस शेयर को अपने पोर्टफोलिओ में रखा जा सकता है। आप अगले 2 सालों के लिए इसे 900 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ रखें।
अवंति फीड्स (खरीद भाव 1,614 रुपये) : यह शेयर काफी लंबे समय से शानदार प्रदर्शन कर रहा है। मगर 11 से अधिक पीबी अनुपात पर यह शेयर काफी महँगा है। मुझे इसमें आगे और मजबूती की संभावना सीमित लग रही है, इसलिए मूल्यांकन के हिसाब से इसमें बिकवाली करके बाहर निकल जायें।
गोदरेज कंज्यूमर (खरीद भाव 1,058 रुपये) : इस शेयर को लंबी अवधि के लिए रखें। अगर यह 800-850 रुपये के भाव पर मिले तो इसमें फिर से खरीदारी करें।

 विवेक नेगी, फिनेथिक वेल्थ सर्विसेज (Vivek Negi, Finethic Wealth Services) 

(शेयर मंथन, 14 अगस्त 2017)

जाने-माने विश्लेषकों से अपने प्रश्नों के जवाब पाने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें या sawal@sharemanthan.com पर अपने नाम, शहर, मोबाइल नंबर के साथ अपना सवाल भेजें:

आपके सवाल : जानकारों के जवाब

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख