शेयर मंथन में खोजें

Adani Group Shares Latest News today : अदाणी ग्रुप के शेयर्स के लिए संदीप जैन की राय

Expert Sandeep Jain : अदाणी समूह के अधिकांश शेयरों से मैं दूर ही रहता हूँ, क्‍योंकि मुझे ये समझ में नहीं आते हैं। लेकिन साल की शुरुआत में हुए घटनाक्रम की वजह से इसके शेयरों के भाव जो बहुत ज्‍यादा ऊँचाई पर थे, वो अब काफी सही स्‍तरों पर आ चुके हैं। इसके बाद से बहुत सी चीजें हुई हैं जिनके कारण इसके स्‍टॉक्स को सपोर्ट मिला है।

कंपनी ने अपने कर्जों को लेकर कई कदम उठाए हैं और विदेशी निवेशकों से निवेश भी मिला है। इस गिरावट का पूरे बाजार पर सकारात्‍मक असर देखने को मिला है और अब मार्केट व कंपनी दोनों ही सही वैलुएशन पर आ गये हैं। इस समूह की कंपनियों में मुझे एसीसी और अंबुजा सीमेंट काफी अच्‍छी लगती हैं।

(शेयर मंथन, 21 जून 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!