शेयर मंथन में खोजें

Clean Science and Technology Ltd Share Latest News : अगले एक साल में दिख सकती है अच्छी तेजी

चेतन शर्मा, कोटा : मैंने क्लीन साइंस के शेयर 1400 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें लंबी अवधि के लिए आपकी क्या सलाह है?

Expert Shomesh Kumar : क्लीन साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी बहुत बढ़िया कंपनी है, लेकिन इसका स्टॉक काफी महँगा है। ये केमिकल क्षेत्र की कंपनी है और अब इस क्षेत्र में कंसोलिडेशन का समय खत्म होने के करीब आ रहा है। इसलिए हो सकता है कि इस क्षेत्र की कंपनियों में अगले एक साल में आपको चाल देखने को मिले। अगर इनके तिमाही नतीजे अच्छे रहेंगे, तो ये चाल आगे भी एक से दो साल तक भी जारी रह सकती है। लेकिन इससे पहले ये स्टॉक अभी कुछ समय के लिए इन्हीं स्तरों के आसपास रह सकता है।

(शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!