शेयर मंथन में खोजें

Aarti Industries Ltd Share Latest News : स्टॉक की चाल ऊपर की तरफ, बन रहे ब्रेकआउट के हालात

रमेश केवडिया : मैंने आरती इंडस्ट्रीज के 100 शेयर 578 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इस पर आपकी क्या राय है? इन्हें कब तक होल्ड कर सकते हैं और स्टॉप लॉस कहाँ रखें?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में सब कुछ ठीक लग रहा है। इसकी चाल ऊपर की तरफ है और इसमें प्राथमिक ट्रेंड सकारात्मक है। स्टॉक में 550 रुपये का स्तर नीचे की ओर और ऊपर 610 रुपये का स्तर अहम होंगे। 550 रुपये तक गिरावट में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इसके नीचे इसमें ब्रेकडाउन हो जायेगा। इसी तरह 610 रुपये के स्तर तक स्टॉक कंसोलिडेट कर सकता है, लेकिन इसके ऊपर इसमें ब्रेकआउट आयेगा।

(शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!