शेयर मंथन में खोजें

Bandhan Bank Ltd Share Latest News: स्टॉक पर नहीं बन रहा भरोसा, निवेश के लिए ठीक नहीं

आलोक, दिल्ली : क्या बंधन बैंक में 5 से 7 साल के नजरिये से वर्तमान बाजार भाव पर खरीदारी करनी चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: मैं इस स्टॉक को काफी लंबे समय से देख रहा हूँ और मुझे ये भरोसेमंद नहीं लगता है। बैंक का एनपीए काफी संवेदनशील स्थिति में है। ये स्टॉक किसी भी मापदंड पर खरा नहीं उतर पा रहा है। मेरा मानना है कि ये स्टॉक कोविड काल के अपने बॉटम को तोड़ कर उसके नीचे भी जा सकता है। इसलिए मैं ऐसे स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं दे सकता हूँ।

(शेयर मंथन, 31 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!