शेयर मंथन में खोजें

Bharat Dynamics Ltd Latest News: मूल्यांकन महँगा, पिछले शिखर तक ले जा सकता है मोमेंटम

सुमित झा : मैंने भारत डायनेमिक्स के 50 शेयर 1750 रुपये के आसपास खरीदे हैं। ये कहाँ तक जायेगा?

Expert Shomesh Kumar: मौजूदा स्तर पर स्टॉक का मूल्यांकन काफी महँगा है। लेकिन इसमें अब भी गति बनी हुई है और ये क्षेत्र ऐसा है कि आने वाले समय में भी रफ्तार जारी रह सकती है। ये ऐसा स्टॉक है, जो कभी 20, 30 या 40% तक की गिरावट में जरूर खरीदना चाहिए। इसमें रिस्क मैनेजमेंट के लिए दो स्तरों पर ध्यान रखना चाहिए, एक 1725-1700 रुपये के आसपास और दूसरा है 1550 रुपये पर। अपनी जोखिम क्षमता के मुताबिक आप इनमें से कोई भी स्तर चुन सकते हैं। ऊपर की तरफ ये 1900 रुपये के आगे अपने पिछले शिखर के आसपास तक जा सकत है।

(शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!