शेयर मंथन में खोजें

Bank Nifty Prediction: 47000 का स्तर होगा अहम, टूटने पर आयेगी बड़ी गिरावट

Expert Shomesh Kumar: बैंक निफ्टी में अभी ऊपर की चाल है और इसमें आने वाले समय में 50000, 53000 के स्तर देखने को मिलेंगे। अभी चुनाव और अंतरराष्ट्रीय भूराजनीतिक हालात के अलावा कुछ अन्य घरेलू मसलों को छोड़ दें, तो बैंक निफ्टी में जब तक 47000 के स्तर के ऊपर है इसमें कोई खतरे की बात नहीं है।

ये स्तर मोमेंटम आधारित सौदे करने वाले कारोबारियों के लिए अहम रहेगा। ये स्तर अगर टूटता है, तो सूचकांक में 2000 अंकों की गिरावट आ सकती है। बैंक निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!