शेयर मंथन में खोजें

Banking Stock for Investment: बैंकिंग के किन स्टॉक्स में लगाएँ पैसा?

Expert Ambreesh Baliga: बैंकिंग क्षेत्र में सबसे अच्छी गुणवत्ता वाली संपत्ति है और तिमाही आधार पर इनका मुनाफा भी अब तक का सर्वश्रेष्ठ रहा है। लेकिन इनमें से ज्यादातर बैंकिंग स्टॉक आय के मुकाबले पूरी तरह से उचित मूल्यांकन पर ट्रेड कर रहे हैं।

एसबीआई की ही बात करें तो इसमें 80-100 रुपये की तेजी का अनुमान है, लेकिन ये कारोबारियों के लिए है निवेशकों के लिए नहीं। मुझे लगता है कि बैंकिंग क्षेत्र में, खासतौर से पीएसयू बैंकों में निवेश के लिए अभी कुछ समय के लिए रुक जाना चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक जिस तरह से इस क्षेत्र में सख्ती बरत रहा है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि अभी और भी नकारात्मक खबरें आयेंगी। परिणामस्वरूप पीएसयू बैंक स्टॉक में करेक्शन भी देखने को मिल सकता है। इसलिए ये माहौल शांत होने तक इनसे दूर रहना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक अंबरीश बालिगा के साथ निवश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की ये बातचीत।

(शेयर मंथन, 16 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!